
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में हुए मारपीट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में 30 जून को बागबेड़ा थाना कांड संख्या 50/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.


शिकायतकर्ता तेज नारायण तिवारी ने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र पंकज तिवारी और उसके मित्र सचिन यादव पर रवि यादव, राज मिश्रा समेत 8 से 10 लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रवि यादव (24), रजनीश कुमार सिंह (23) और मोहित सिंह (21) को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.





