
जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के ग्रीन वैली रोड नंबर-8 निवासी 8 वर्षीय सायरा खातून सोमवार सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी. बच्ची के लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया. काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर मामले की सूचना आजादनगर थाना पुलिस को दी गई.


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बच्ची की तलाश शुरू की. आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सायरा खातून को सकुशल बरामद कर लिया.
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया. बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और आजादनगर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की. पुलिस ने अभिभावकों से छोटे बच्चों पर विशेष नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक





