
जामताड़ा: सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय अंतर विद्यालय एवं क्लब स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और क्लबों के 254 खिलाड़ियों ने भाग लेकर योग प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.


समापन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि योग स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज की आधारशिला है. साइबर डीएसपी अमित कुमार ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की, जबकि समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा में योग की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में जिला योग एसोसिएशन सराहनीय कार्य कर रहा है.
प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ स्कूल ने पहला स्थान हासिल कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल दूसरे और सेंट एंथोनी स्कूल तीसरे स्थान पर रहे. विजेता खिलाड़ियों और टीमों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल





