
गम्हरिया: झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायक और प्रखर मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के 27वें शहादत दिवस पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने गम्हरिया स्थित ऊपरबेड़ा पहुंचकर उनकी प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.


इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि शहीद रतिलाल महतो का संघर्ष, त्याग और मजदूर हितों के लिए किया गया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, श्रमिक अधिकार और जनहित के लिए उनका जीवन आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके बताए मार्ग पर चलकर ही मजदूरों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा संभव है.
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, बिशु हेंब्रम, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, जगदीश महतो, भूंडा बेसरा, नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, अमृत महतो, दुर्गा मुर्मू, धर्मु गोप सहित शहीद रतिलाल महतो के परिजन एवं बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे.





