
सरायकेला: जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत चांगुआ गांव में कांग्रेस नेता डोमन महतो की पुत्री सालु महतो के विवाह समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी केपी सोरेन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश नारायण चौबे शामिल हुए. दोनों ने नवविवाहित जोड़े को सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया.


विवाह समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता. सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी शामिल हुए. सभी अतिथियों ने वर- वधू को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की.
समारोह के दौरान केपी सोरेन ने कांग्रेस नेता डोमन महतो एवं उनके परिवार से मुलाकात कर विवाह की बधाई दी. उन्होंने कहा कि ऐसे पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे. प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं.
पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस समारोह में बड़ी संख्या में रिश्तेदार. शुभचिंतक और ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने नवदंपति के सुख. समृद्धि और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की.
Edited By Sarita Mahato





