
जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी की जामताड़ा नगर इकाई की तृतीय मासिक संगठनात्मक बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी गई.


नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं भाजपा नेता संतान मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और नियमानुसार आवश्यक संशोधन भी कराए जाएं.
बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, जिला मंत्री आभा आर्या, सह कार्यालय मंत्री पिंटू गुप्ता, नगर महामंत्री रथु दास और ब्रजेश राउत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल





