
धनबाद: गैंगस्टर प्रिंस खान से मिली कथित धमकी के मामले में निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने शनिवार को निरसा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में उन्होंने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथ सांसद ढुल्लू महतो का भी उल्लेख करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है.


गौरतलब है कि विधायक अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया है कि उन्हें प्रिंस खान की ओर से फोन, व्हाट्सएप कॉल, ऑडियो और मैसेज के माध्यम से धमकी दी गई. उन्होंने दावा किया कि धमकी में पैसे की मांग करते हुए 24 घंटे के भीतर रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी. विधायक का कहना है कि हाल ही में उन्होंने सांसद ढुल्लू महतो और प्रिंस खान के कथित संबंधों की जांच की मांग उठाई थी, जिसके बाद उन्हें धमकी मिलनी शुरू हुई. पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
Edited By Sarita





