
सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेक डैम में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. नहाने के दौरान दो बच्चे डैम में डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया.


विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं. समाचार लिखे जाने तक दोनों बच्चों का पता नहीं चल सका था. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी.





विज्ञापन
