
सरायकेला: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र-51 के बूथ संख्या 351 और 352 का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र हर हाल में पहुंचे और बिना वैधानिक कारण किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाए.


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण, दस्तावेजों के सत्यापन और डिजिटल एंट्री की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन, त्रुटिरहित और समावेशी बनाना है. सभी अधिकारियों को प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन करने और निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
प्रमोद सिंह (संपादक)





