
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर करणी सेना युवा मोर्चा के सरायकेला जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में भाजपा कदमा मंडल ने गुरुवार को कदमा बाजार में वृहद मशाल जुलूस निकाला. जुलूस का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर बढ़ते अपराध के खिलाफ विरोध दर्ज कराया.


कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश मंत्री एवं रांची ग्रामीण प्रभारी नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, कदमा प्रभारी विजय तिवारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश बास्के तथा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम जनता में भय का माहौल है. उन्होंने हिमांशु सिंह हत्याकांड के सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कठोरतम सजा तथा पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग की.
मशाल जुलूस में सुरेंद्र राय, देवी प्रसाद, अरविंद महतो, तुलसी गांगुली, प्रेम पासवान, राजू सिंह, रंजीत पंडित, कमल कुमार, राजकुमार लोधी, सुनीश पांडेय, एस. कार्तिक, अविनाश मोहंती, के. एन. ओझा, चंदना बनर्जी, विश्वजीत सिंह, टीडी गांगुली, लोकनाथ त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे.
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अपराध के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया और नागरिकों से कानून- व्यवस्था के मुद्दे पर प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील की.
Edited By Sarita





