
जामताड़ा: पटना- हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस में बाल तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. चाइल्ड हेल्पलाइन, आरपीएफ और बालगृह की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.


जानकारी के अनुसार, तस्कर झाझा स्टेशन से बच्चों को ट्रेन के डी-17 कोच में लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे, जहां उनसे बाल श्रम कराए जाने की आशंका है. सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन, आरपीएफ और बालगृह की टीम ने चितरंजन रेलवे स्टेशन पर संयुक्त अभियान चलाकर सभी बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया.
बालगृह के अधीक्षक सुजीत गोस्वामी ने बताया कि बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार सभी बच्चों को फिलहाल संरक्षण के लिए बालगृह में रखा जाएगा. वहीं गिरफ्तार तीनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल





