इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
कांड्रा: कांड्रा (KND) रेलवे लॉबी में गुरुवार को एक गंभीर हादसे में सिनी निवासी सहायक लोको पायलट (एएलपी) केके. दास गंभीर रूप से घायल हो गए. ड्यूटी पूरी करने के बाद वह जीप का इंतजार कर रहे थे, तभी लॉबी की छत पर लगा पंखा अचानक टूटकर उनके सिर पर गिर पड़ा.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि वहां मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही के.के. दास गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें रेलवे अस्पताल, टाटानगर पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ब्रह्मानंद हॉस्पिटल रेफर कर दिया.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश देखा गया. कर्मचारियों का कहना है कि कार्यस्थलों के नियमित निरीक्षण, रखरखाव और सुरक्षा मानकों का प्रभावी ढंग से पालन किया जाता तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था. उन्होंने रेलवे प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने तथा सभी रेलवे लॉबी और कार्यालयों का सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की है.
कर्मचारियों का यह भी कहना है कि रेलवे परिसरों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने जर्जर भवनों और पुराने उपकरणों की समय पर मरम्मत एवं रखरखाव सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया. समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था.