Jamshedpur Band Planing जमशेदपुर: बढ़ते अपराध और हिमांशु हत्याकांड के खिलाफ भाजपा गोलमुरी मंडल ने फूंका बिगुल, मशाल जुलूस और जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की बनी रणनीति
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जमशेदपुर: शहर में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून- व्यवस्था के विरोध में भाजपा गोलमुरी मंडल ने आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है. बुधवार को पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सीपी समिति सभागार में मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित मासिक संगठनात्मक बैठक में 2 जुलाई को प्रस्तावित मशाल जुलूस और 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई.
बैठक में बिष्टुपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड, चाकूबाजी, चापड़बाजी, लूट, चोरी, नशे के कारोबार, चेन छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई गई. नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि हिमांशु सिंह हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की उदासीनता और प्रशासनिक विफलता के कारण अपराध बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा हिमांशु सिंह को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखेगी.
जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. वहीं मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा कि भाजपा गोलमुरी मंडल 2 जुलाई के मशाल जुलूस और 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को पूरी ताकत से सफल बनाएगा. उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया.
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई. इस दौरान दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, हलधर नारायण साह, प्रेम झा, मंजीत सिंह, अप्पा राव, प्रोबिर चटर्जी राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.