इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र की निवासी 71 वर्षीय सरस्वती तमाड़िया रविवार सुबह से लापता हैं. परिजनों के अनुसार वह रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं. इसके बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है.
परिजनों ने बताया कि सरस्वती तमाड़िया मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह रास्ता भटक गई हों. लापता होने के समय उन्होंने भूरे रंग की मैक्सी पहन रखी थी.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
सरस्वती तमाड़िया के पुत्र अलंकार तमाड़िया ने बताया कि रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद मामले की सूचना सोनारी थाना को दी गई, जहां गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है.
परिवार ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को सरस्वती तमाड़िया कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 7484913848 और स्थानीय थाना को सूचना दें. परिजनों ने विश्वास जताया है कि लोगों के सहयोग से उनकी सुरक्षित तलाश संभव हो सकेगी.