Adityapur Illegal Sand Smuggling Case आदित्यपुर: अवैध बालू परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 700 सीएफटी बालू लदा हाईवा जब्त, चालक गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश तेज
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर का एक हाईवा जब्त किया है. वाहन में करीब 700 सीएफटी बालू लदा हुआ था. पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि वाहन मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को सुबह करीब 3:50 बजे गुप्त सूचना के आधार पर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना नंबर के एक हाईवा को रोककर जांच की गई. जांच के दौरान वाहन में करीब 700 सीएफटी बालू लदा मिला.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
वाहन चालक की पहचान सुनील गोराई (23 वर्ष), पिता कृति गोराई, निवासी जुगीलोंग विष्णु मंदिर के पास, थाना नीमडीह, जिला सरायकेला- खरसावां के रूप में हुई. पूछताछ के दौरान चालक बालू के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.
इस मामले में पुलिस ने चालक सुनील गोराई तथा वाहन मालिक अंकुर सिंह, निवासी आदित्यपुर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(5) तथा झारखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक) नियम, 2017 की धाराओं 7, 9 एवं 13 तथा झारखंड लघु खनिज समाहरण नियमावली, 2004 की धारा 54(5) के तहत मामला दर्ज किया है.
गिरफ्तार चालक को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सरायकेला न्यायालय भेज दिया गया है. वहीं पुलिस वाहन मालिक अंकुर सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.