इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
सरायकेला: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में 30 जून 2026 (मंगलवार) को #JharkhandSIR हैशटैग के साथ विशेष सोशल मीडिया अभियान आयोजित किया जाएगा. अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित इस अभियान के तहत मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के निकटतम मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अथवा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से निर्धारित पोस्टर एवं लीफलेट में दिए गए संदेशों का वाचन करते हुए वीडियो और तस्वीरें साझा करें. इससे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंच सकेगी.
प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस विशेष सोशल मीडिया अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें. नागरिक #JharkhandSIR हैशटैग का उपयोग करते हुए जागरूकता संबंधी पोस्ट, फोटो और वीडियो साझा करें तथा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं.