इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) बार में हुई मारपीट और चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता एवं बार संचालक नीरज सिंह समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आदित्यपुर निवासी अरविंद सिंह के बयान पर बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. नामजद आरोपियों में भाजपा नेता नीरज सिंह, बार के सह संचालक विजय कुमार, सोनू राम सरदार, विश्वनाथ मंडल, राहुल, राज लोहार, अमित लोहार, अर्जुन लोहार, गणेश लोहार, लखन तथा एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं. सभी पर एकमत होकर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया गया है.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
घटना में शामिल सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी सोनू राम सरदार और राज लोहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात डबल डाउन बार में दो गुटों के बीच छेड़खानी को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. बार के भीतर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. स्थिति बिगड़ने पर बाउंसरों ने दोनों पक्षों को बाहर निकाल दिया. इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही पीसीआर वाहन से युवकों को बाहर निकालकर उन पर चाकू से हमला कर दिया गया.
इस हमले में आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्यूष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों का इलाज चल रहा है. प्रत्यूष सिंह को बेहतर उपचार के लिए कोलकाता रेफर किया गया है, जबकि हिमांशु सिंह का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में जारी है.
इधर, घायल दोनों युवक करणी सेना से जुड़े होने के कारण संगठन में घटना को लेकर भारी आक्रोश है. सोमवार को करणी सेना का प्रतिनिधिमंडल बिष्टुपुर थाना पहुंचा और पुलिस अधिकारियों से अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली. संगठन ने शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि जब आरोपियों की पहचान हो चुकी है तो उनकी गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है.
करणी सेना के पदाधिकारियों ने यह भी सवाल उठाया कि जिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में चाकूबाजी हुई, उनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई. प्रतिनिधिमंडल में करणी सेना के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, प्रदेश सचिव कमलेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. फिलहाल बिष्टुपुर थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.