जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी के समीप रेलवे पुल के नीचे से शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.


विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मृतक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

विज्ञापन


