बोकारो: जिले में दो युवकों के लापता होने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. इनमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है.


पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के सिमुलिया गांव निवासी 26 वर्षीय पंकज कुमार रजक 26 मई 2026 से लापता हैं. उनकी पत्नी अंजली कुमारी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पति की गुमशुदगी की सूचना दी है. आवेदन के अनुसार पंकज 22 मई को काम के सिलसिले में बोकारो से जडीहरा गए थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला है.
परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले में ठेकेदार सहित कुछ लोगों से पूछताछ की मांग की है. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लापता युवक का रंग गोरा बताया गया है और उसकी लंबाई लगभग 156 सेंटीमीटर है. वह आखिरी बार जींस और टी-शर्ट पहने हुए देखा गया था. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर 8809317709 पर संपर्क करें.
इसी बीच भंडारीडीह निवासी विकास का शव दो दिन की खोज के बाद राजाबेड़ा के पास दामोदर नदी से बरामद किया गया है. विकास 30 मई की दोपहर से लापता था. खोजबीन के दौरान उसकी मोटरसाइकिल और कपड़े पहले ही बरामद हो चुके थे.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह मामला दुर्घटना का है या किसी अन्य कारण से जुड़ा हुआ है.
रिपोर्ट :शुभम मिश्रा



