जामताड़ा: शहर स्थित रजवाड़ी इंडोर स्टेडियम में जामताड़ा जिला इंडोर एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर किया.

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों को नई तकनीक सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने आयोजन के लिए जामताड़ा जिला इंडोर गेम्स एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी.
शिविर में ताइक्वांडो, योग, बैडमिंटन, कैरम, टेबल टेनिस, शतरंज, गतका, राइफल शूटिंग, आर्म रेसलिंग और पेंटिंग जैसी विभिन्न खेल एवं कला गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.
कार्यक्रम में खेलो इंडिया सेंटर जामताड़ा के बैडमिंटन कोच विजय तिवारी, बजरंगी प्रियरंजन, डॉ. भास्कर चांद, राहुल सिंह, सोमनाथ दत्ता, सूरज कुमार पासवान, विनय कुमार सिंह, संजीव सिंह, मौसम कुमारी, सोनल कुमारी और दिनेश सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे.
एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दुबे ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को खेल और कला के क्षेत्र में बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जामताड़ा का नाम रोशन कर सकें. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर 27, 28 और 29 मई को योग, शतरंज, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, राइफल शूटिंग, गतका, पेंटिंग, आर्म रेसलिंग और कैरम की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल



