कांड्रा: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा मोड़ पर गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बताया जा रहा है कि ट्रक संख्या JH02AY 3700 के चालक को अचानक नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया.

अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो, स्कॉर्पियो और अर्टिगा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रक वन विभाग की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए परिसर के अंदर जा घुसा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.
हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है.
रिपोर्ट: बिपिन वार्ष्णेय



