जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 28 वर्षीय युवती ने पुलिया से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ने अचानक पुलिया से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास किया. जांच के दौरान मृतका की पहचान सबीना खातून के रूप में हुई है. वहीं उसके पिता का नाम मोहम्मद रज्जाक बताया जा रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतका नशे की आदी बतायी जा रही है, हालांकि पुलिस इसकी भी जांच कर रही है.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक



