इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है. “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद किया गया है.
यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ चक्रधरपुर मंडल एवं रेल पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के निर्देश पर की गई. आरपीएफ टाटा और जीआरपी टाटा की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल वर्मा उर्फ रोहित कुमार (27 वर्ष) और रजत कुमार सिंह (26 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार विशाल वर्मा चाईबासा का निवासी है, जबकि रजत कुमार सिंह जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ाबासा का रहने वाला है.
जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने बीती रात टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में एक यात्री का मोबाइल चोरी कर लिया था. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम सक्रिय हुई और स्टेशन परिसर में जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान दोनों आरोपियों को चोरी किए गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. पूरी कार्रवाई का नेतृत्व आरपीएफ एएसआई बलबीर प्रसाद ने किया. यह अभियान पोस्ट कमांडर आरपीएफ टाटानगर एवं जीआरपी थाना प्रभारी की देखरेख में संचालित किया गया. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है.
रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान और मोबाइल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें. साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.