इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जामताड़ा: जिले में अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को मिहिजाम थाना क्षेत्र के असनचुआ इलाके में विशेष जांच अभियान चलाकर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार माइनिंग इंस्पेक्टर को गुप्त सूचना मिली थी कि असनचुआ इलाके में बिना वैध कागजात के बालू का अवैध परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर प्रशासनिक टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की. जांच के दौरान दो ट्रैक्टरों में बालू लदा पाया गया. जब टीम ने चालकों से परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और चालान की मांग की तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद प्रशासन ने दोनों ट्रैक्टरों को तत्काल जब्त कर लिया.
कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी चेतावनी माना जा रहा है. जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मिहिजाम पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि अवैध खनन और बिना अनुमति बालू परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि झारखंड में अवैध बालू खनन लंबे समय से बड़ी समस्या बना हुआ है. इससे सरकार को राजस्व का नुकसान होने के साथ-साथ पर्यावरण पर भी गंभीर असर पड़ रहा है. ऐसे में प्रशासन अब अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है.