जमशेदपुर: नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. पोखरी, हल्दीपोखर और राखामाइंस शाखाओं के विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया.

पोखरी शाखा के वाणिज्य संकाय में आकृति झा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया. वहीं वृष्टि मुखर्जी ने 85.4 प्रतिशत और श्वेता कुमारी ने 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया. विज्ञान संकाय में आसिफ अनवर अंसारी ने 84 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया, जबकि महबिश अयाज ने 79.8 प्रतिशत और प्रसेनजीत भकत ने 70.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.
हल्दीपोखर शाखा के विज्ञान संकाय में सुब्रतो स्वैन ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया. आकाश सिंह ने 80 प्रतिशत और आयुष पाठक ने 78.8 प्रतिशत अंक हासिल किए. वाणिज्य संकाय में ऋचा ओम ने 84.4 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया, जबकि अमित नामता ने 69.6 प्रतिशत और सुधीर कुमार साह ने 67.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.
राखामाइंस शाखा के वाणिज्य संकाय में अभिनव दत्ता ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया. कृष गोराई ने 75 प्रतिशत और प्रिंस कुमार ने 73.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. विज्ञान संकाय में आकाश कुमार ने 83.20 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि जय कुमार ने 81.60 प्रतिशत और सीमा टुडू ने 77.80 प्रतिशत अंक हासिल किए.
इस सफलता पर स्कूल के सचिव मदन मोहन सिंह ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि कक्षा 12वीं का परिणाम विद्यार्थियों के करियर का महत्वपूर्ण मोड़ होता है और छात्रों ने अनुशासन एवं मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य देने के लिए लगातार प्रयासरत है.
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है.



