जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आरडी टाटा गोलचक्कर के समीप सोमवार देर शाम एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ऑटो साकची से टाटानगर स्टेशन की ओर जा रही थी. इसी दौरान आरडी टाटा गोलचक्कर के पास अचानक एक स्कूटी ऑटो के सामने आ गई. स्कूटी को बचाने के प्रयास में चालक का ऑटो से नियंत्रण हट गया और वाहन बीच सड़क पर पलट गया.
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन


