चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के आनंदपुर स्थित विश्व कल्याण आश्रम समीज में रविवार को 22 नए मंदिरों के निर्माण कार्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता शिवप्रताप सिंहदेव ने की.

बैठक में विभिन्न प्रखंडों में चल रहे मंदिर निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई और सभी प्रस्तावित मंदिरों का निर्माण कार्य दिसंबर माह तक पूरा कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. संबंधित लोगों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए.

बैठक में बताया गया कि मनोहरपुर प्रखंड के दाऊतुम्बा, मणिपुर, कमारबेड़ा और ढीपा गांवों में मंदिर निर्माण कार्य जारी है. वहीं गोइलकेरा प्रखंड के पारलीपोस तथा बानो प्रखंड के बान्की बड़का टोली, भागचंद बेरा होंजर, सोडा, जारकेल, पंगुर गीतांगर, भुरसाबेरा, कांगुटू महुआटोली और गेनमेर चटुगड़ा गांवों में भी नए मंदिरों का निर्माण कराया जा रहा है.
इसके अलावा जलडेगा प्रखंड के लांडेगा, हुटुटुवा, डोगापानी और कुम्भाकेरा गांवों के साथ-साथ कोलेबिरा प्रखंड के लचड़ागढ़ में भी मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है.
बैठक में निर्माण कार्य की गुणवत्ता, समयबद्धता और ग्रामीणों की सहभागिता पर भी चर्चा की गई. समिति के सदस्यों ने कहा कि मंदिर निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.
इस मौके पर इंदरजीत मालिक, उमेश रवानी, भारत महतो, बालमुकुंद सिंह, अमर साहू और हरिपद महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समिति सदस्य उपस्थित रहे.
Report By Jayant Pramanik



