जामताड़ा/ Manish Baranwal सहित पूरे झारखंड के नेटबॉल खिलाड़ियों के लिए अहम सूचना सामने आई है. अब किसी भी स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आधिकारिक पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है.

झारखंड राज्य नेटबॉल प्लेयर रजिस्ट्रेशन कोऑर्डिनेटर साहेब मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी इच्छुक खिलाड़ियों को 30 अप्रैल 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा.
उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल वही खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे, जिनका नाम नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज होगा. बिना पंजीकरण वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
इस संबंध में झारखंड नेटबॉल संघ के सचिव भूपेंद्र नाथ राम ने भी सभी जिला संघों को निर्देश जारी किया है कि वे अपने- अपने क्षेत्रों के खिलाड़ियों का पंजीकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करें.
अधिकारियों ने साफ किया है कि 30 अप्रैल के बाद किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी. ऐसे में खिलाड़ियों को समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.

