आदित्यपुर: नगर निगम के नवनिर्वाचित उप महापौर अंकुर सिंह से गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने उनके निजी कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मनोज पासवान ने उप महापौर को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की.


मुलाकात के दौरान नगर निगम क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई. मनोज पासवान ने उप महापौर को क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान के लिए पहल करने का अनुरोध किया. उप महापौर अंकुर सिंह ने भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.
इस मुलाकात को स्थानीय स्तर पर सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जहां जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

