मधेपुरा: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मधेपुरा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. शाम 5 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल औसत मतदान प्रतिशत 65.74 दर्ज किया गया.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में 66.56 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बिहारीगंज में 64.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 66.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया और मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र में 65.12 प्रतिशत वोट पड़े.
मतदान के दौरान जिले के विभिन्न बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे. प्रशासन और पुलिस बल की निगरानी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई. ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया और महिलाएं भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचीं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
