सुपौल: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जगह- जगह वाहनों की सघन जांच की जा रही है. इसी क्रम में सोमवार को सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत भीमपुर में वाहन जांच के दौरान एक कार से तीन लाख रुपये नकद बरामद किए गए.

जानकारी के अनुसार, आरडीओ राकेश गुप्ता और एसएसबी की टीम द्वारा चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान कार संख्या BR19J- 2061 को रोका गया. तलाशी में पुलिस ने कार से तीन लाख रुपये नकद बरामद किए. पूछताछ में चालक ने अपना नाम दिलीप कुमार, निवासी जदिया बताया.
आरडीओ राकेश गुप्ता ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति 49 हजार रुपये से अधिक नकद राशि बिना उचित कारण और दस्तावेज के नहीं ले जा सकता. उन्होंने कहा कि फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है और अगर वह राशि के स्रोत का उचित विवरण नहीं दे पाया तो उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
वहीं कार मालिक दिलीप कुमार ने बताया कि उनका मौसेरा भाई नरपतगंज अस्पताल में भर्ती है, और वे इलाज के लिए पैसे लेकर जा रहे थे. उन्होंने कहा कि यह पैसा उन्होंने अपनी खेती-बाड़ी और फसल बेचकर जमा किया था तथा उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि चुनाव आचार संहिता के दौरान इतनी बड़ी रकम ले जाना प्रतिबंधित है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
