आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai ओड़िया मध्य विद्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, पत्रकार एवं कवि ‘उत्कल रत्न’ और ‘उत्कलमणि’ गोपाबंधु दास की जयंती गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई.

इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने गोपाबंधु जी के जीवन और कार्यों से प्रेरित चित्र बनाए.
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की पूर्व प्राचार्या एवं राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित श्रीमती संध्या प्रधान थीं. उन्होंने गोपाबंधु जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 9 अक्टूबर 1877 को उड़ीसा के पुरी जिले के सुआंडो ग्राम में हुआ था. उन्होंने कहा कि गोपाबंधु दास न केवल स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय थे, बल्कि समाज सुधार की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किए. उन्होंने ‘सत्यवती बन विद्यालय’ की स्थापना की और ‘समाज’ नामक साप्ताहिक पत्र की शुरुआत की, जो आज भी उड़ीसा का प्रमुख समाचार पत्र है.
श्रीमती प्रधान ने कहा कि गोपाबंधु दास ने कठिन परिस्थितियों में भी समाज सेवा को प्राथमिकता दी और व्यक्तिगत जीवन से ऊपर उठकर जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाया. विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है.
चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री किरण, शिक्षिकाएँ श्रीमती प्रमिला, पूर्णिमा, पुष्पा तथा ओड़िया शिक्षिकाएँ श्रीमती रंजीत एवं रश्मि समेत अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
