जमशेदपुर/ Afroj Mallick टेल्को स्थित बारीनगर के पंचायत भवन में बुधवार को उत्तरी घोड़ाबांधा पंचायत के बारीनगर बस्तीवासियों और प्रतिनिधियों की उपस्थिति में गांधी जयंती मनाई गई. इस अवसर पर महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता गुड्डू हैदर ने कहा कि मोहनदास करमचंद गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार का नाम हैं, जो युगों तक प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे. उपमुखिया आलमताज़ ने कहा कि सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले महात्मा गांधी को दुनिया हमेशा याद रखेगी. भारत की स्वतंत्रता में उनका योगदान अमूल्य था.
इस मौके पर पंचायत सचिव जितेंद्र भगत, मुखिया छोटा टुडू और मो. शाहजहां दारा ने भी गांधी जी के विचारों और जीवन पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में मो. शरीफ, जुलेखा खातून, रजिया परवीन, फरीदुद्दीन खान उर्फ सन्नी, मो. नासिर, नासरीन परवीन, मो. तौसीफ, मो. आफताब, मो. शकूर, मो. मुस्तफा, मो. मंसूर, मो. सामिल और मो. कलाम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

