सरायकेला: शनिवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत द्वारा खरसावां थाना का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों की गहनता से जांच की गई और लंबित कांडों, वारंट, इश्तेहार और कुर्की के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए.

पुलिस अधीक्षक ने वारंटियों और फिरारियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चलाने, बैंक और एटीएम पर विशेष निगरानी रखने तथा क्षेत्र में अड्डाबाजी और अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्ती करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने दुर्गा पूजा पर्व के दौरान विधि- व्यवस्था संधारण के संबंध में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए.
निरीक्षण के अंतर्गत थाना के विभिन्न पूजा पंडालों का भी निरीक्षण किया गया और सुनिश्चित किया गया कि सुरक्षा एवं व्यवस्थापन पूर्ण रूप से प्रभावी रहे.



भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
