गिरिडीह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस गिरिडीह जिला कमेटी ने बुधवार को जेपी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और इस दिन को ‘बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया. इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे सब्जी बेच रहे युवाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और रोजगार की स्थिति पर चर्चा की.

कार्यकारी जिला अध्यक्ष यश सिन्हा ने कहा कि “2014 से अब तक भाजपा सरकार ने सिर्फ युवाओं से वादे किए हैं, उन्हें पूरा नहीं किया. हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा आज भी अधूरा है.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में युवाओं को रोजगार और सम्मान मिला करता था, जबकि आज बेरोजगारी चरम पर है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
