सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान को लेकर पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उपायुक्त सरायकेला- खरसावां को मेल के जरिये ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने चार प्रमुख सुझाव दिए हैं.

पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि शहर के 5-10% हिस्सों में खासकर ऊंचाई पर बसे इलाकों में जल संकट गंभीर है. उनके अनुसार 20 करोड़ की वृहद शहरी जलापूर्ति योजना का क्रियान्वयन ठीक से नहीं हुआ, जिसके चलते 24×7 जलापूर्ति का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया.
उन्होंने चार मुख्य सुझाव दिए हैं
जुस्को से बिजली आपूर्ति वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को देने से समस्या 75% तक घटेगी. राजबांध की पानी टंकी को उपयोग में लाया जाए. जलापूर्ति के समय बिजली कटौती पूरी तरह बंद हो. नदी बांध की ऊंचाई बढ़ाई जाए ताकि गर्मियों में भी पर्याप्त जल स्तर बना रहे.
पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि बचे हुए एक करोड़ रुपये का उपयोग कर इन सुझावों को लागू किया जाए, जिससे दो टाइम की जगह तीन टाइम जलापूर्ति संभव हो सकेगी.

