चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में दो दिन पहले गुरुनानक टेलीकॉम मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर चोरी किए गए 23 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं.


विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि 13 जुलाई की रात चोरों ने भारत पेट्रोल पंप के समीप स्थित गुरुनानक टेलीकॉम दुकान का पाल्वेस्टर काटकर चोरी की थी. घटना के बाद से ही पुलिस जांच में जुटी थी. उन्होंने कहा कि पुलिस को अलग-अलग कंपनियों के कुल 23 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. अवधेश कुमार ने दावा किया कि बहुत जल्द चोरी की इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
