देवघर: जिले के मधुपुर में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप पर रंगदारी मांगने की कोशिश की. कुख्यात अपराधी सुनील कुमार उर्फ फुलडोमा ने रिवॉल्वर की नोक पर पेट्रोल पंप कर्मियों से रंगदारी मांगी. पेट्रोल पंप कर्मियों ने सूझबूझ से नोट गिनती करने के बहाने पुलिस को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

विज्ञापन
लेकिन अपराधी सुनील कुमार उर्फ फुलडोमा पुलिस को धक्का मारकर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और एक बाइक जब्त की है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. बता दें कि बीते दिनों हरलाटांड़ स्थित पेट्रोल पंप में भी अपराधियों ने पिस्टल से फायरिंग कर दो लाख की रंगदारी मांगी थी. पेट्रोल पंप मालिक सहीम खान ने बताया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे किसी भी कीमत पर रंगदारी वसूलने की कोशिश करते हैं.
देखें video

विज्ञापन
