चांडिल: प्रखंड क्षेत्र के दिलोंग में जिला कल्याण विभाग की ओर से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आय वृद्धि योजना अंतर्गत सिलाई, कड़ाई प्रशिक्षण का शुभारंभ विधायक सविता महतो ने मंगलवार को विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया.

मौके पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत सिलाई का काम करने से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और परिवार के भरण- पोषण में सहायता मिलेगी.
महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण
इस दौरान महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया. मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, समर भुईया, श्रीकांत महतो, अजित सिंह मुंडा समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

