जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में संचालित हीलिंग हैंड फिजियोथैरेपी सेंटर ने फिजियोथैरेपी सेवाओं के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है. केंद्र के निदेशक डॉ. भास्कर चांद (पीटी) के कुशल नेतृत्व में यह संस्थान कम समय में ही आमजन के भरोसे का प्रतीक बन चुका है.

हीलिंग हैंड फिजियोथैरेपी सेंटर में कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटना दर्द, स्पोर्ट्स इंजरी, फ्रैक्चर के बाद पुनर्वास, लकवा सहित अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के साथ- साथ ऑटिज़्म स्पेशल थैरेपी की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. सुलभ शुल्क, आधुनिक उपचार पद्धतियों और मानवीय व्यवहार के कारण दूर-दराज़ क्षेत्रों से भी मरीज इलाज के लिए जामताड़ा पहुंच रहे हैं.
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर डॉ. भास्कर चांद को बिहार-झारखंड स्तर पर “युवा चिकित्सा सम्मान” से सम्मानित किया गया. यह सम्मान 12 जनवरी, सोमवार को जी.डी. मेमोरियल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पटना (बिहार) में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया.
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हीलिंग हैंड फिजियोथैरेपी सेंटर ने जामताड़ा को राज्य के स्वास्थ्य मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है. आज यह केंद्र जिले का सबसे भरोसेमंद और प्रभावी फिजियोथैरेपी संस्थान बनकर उभरा है. डॉ. भास्कर चांद की इस उपलब्धि से जिले में खुशी और गर्व का माहौल है.

