सरायकेला: यादव समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान समिति की ओर से आगामी 8 फरवरी 2026 को आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में आयोजित होने वाले भव्य यादव मिलन समारोह की विस्तृत जानकारी दी गई.

समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम में यादव समाज के दिग्गजों का ऐतिहासिक जमावड़ा होगा. कार्यक्रम में झारखंड सरकार के श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, राजद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव, साधु यादव, राजद युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन सिंह, बांका के सांसद गिरधारी यादव, पूर्व विधायक ललित यादव, राजद झारखंड प्रवक्ता कैलाश यादव तथा राजद की उपाध्यक्ष सह संसदीय समिति सदस्य गिरधारी गोप सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे.

इसके अलावा राज्य के वरीय पुलिस पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और सैकड़ों गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. स्थानीय स्तर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने की संभावना है.
समिति के अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक यदुवंशियों के शामिल होने की उम्मीद है. साथ ही कई अन्य वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी समारोह में भाग ले सकते हैं.
कार्यक्रम के दौरान मिलन समारोह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. दिवंगत वरीय अभिभावकों की स्मृति में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए जाएंगे. संगीत जगत के प्रसिद्ध कलाकारों के आगमन की भी संभावना जताई गई है.
कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए जोरदार तैयारियां चल रही हैं. कई चरणों में बैठकों का आयोजन हो चुका है और पूरी टीम इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए जुटी हुई है. कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में समिति के महासचिव श्रीराम यादव, वरीय सदस्य जनार्दन यादव, मीडिया प्रभारी बीरेंद्र कुमार सिंह यादव, विमलेंदु राय, कोषाध्यक्ष राजेश यादव, संगठन मंत्री बैजू यादव सहित समिति के सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

