चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड स्थित पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोंजो के छात्र- छात्राओं ने शुक्रवार को शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत जमशेदपुर स्थित जूलोजिकल पार्क का भ्रमण किया. इस दौरान बच्चों ने जूलोजिकल पार्क में स्थित जंगली जानवर, सरिश्रीप प्रजाति के प्राणियों के अलावा कई जानवरों को देखा.

विज्ञापन
इस शैक्षणिक परिभ्रमण में स्कूल के 6 वीं कक्षा से 10 वीं कक्षा के कुल 206 छात्र- छात्राएं शामिल थे. मौके पर स्कूल के शिक्षक अखलेश प्रधान, अनिल पूर्ति, निमेश मार्डी, अरविंद प्रधान, चम्पाय चद्रशेखर डांगिल, मोती गागराई, कविता मिश्रा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
