चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के आरटीसी स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र सौरभ विशुई ने शनिवार शाम को स्कूल हॉस्टल के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह 14 वर्ष का था और आनंदपुर का रहने वाला था.

विज्ञापन
सौरभ ने अपने सहपाठी संतोष नाग के कमरे में गमछे के सहारे फांसी लगाई. घटना के अनुसार, सौरभ रोजाना की तरह स्कूल और ट्यूशन गया था, लेकिन शाम 5 बजे ट्यूशन खत्म होने के बाद वह खेलने नहीं गया. जब संतोष नाग शाम करीब 6:30 से 6:45 के बीच अपने कमरे में पहुंचा, तो उसने दरवाजा बंद देखा और खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला. दरवाजे के फांक से उसने सौरभ का पैर लटका हुआ देखा, जिसके बाद सभी ने दरवाजा तोड़ा और सौरभ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
- घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी जयदीप लकड़ा और थाना प्रभारी अमित खाखा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. थाना प्रभारी अमित खाखा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा.

विज्ञापन
