चाईबासा/ Ashish Kumar Verma शहर के विभिन्न स्थानों पर जुलूस मार्ग का केंद्रीय मोहर्रम कमेटी के सदस्यों व अतिरिक्त जुलूस लाइसेंस धारकों के साथ पुलिस पदाधिकारियों ने मंगलवार को निरीक्षण किया. मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सभी कमेटी के सदस्यों से अपील की गई. पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया में किसी तरह की भड़काऊ खबर प्रकाशित नहीं की जाए. जिसकी निगरानी की जा रही है.

पुलिस पदाधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर बल प्रतिनियुक्ति के लिए संवेदनशील पॉइंट को चिन्हित किया. लाइटिंग एवं साफ- सफाई का मुआयना किया.
निरक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर सचिन्द्र बड़ाईक, दिलीप खलखो, पुलिस पदाधिकारी सदर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद चाईबासा, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल खुर्शीद आलम, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सदर प्रवीण कुमार शामिल थे.

Exploring world
