चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस बल द्वारा भाकपा माओवादी संगठन के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत 30 आईईडी बम बरामद किया गया. बरामद आईईडी बम को बम निरोधक दस्ता द्वारा नष्ट कर दिया गया. बता दें कि भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता के विरुद्ध चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और एसएसबी के द्वारा शुक्रवार को टोकलो थाना और दरभंगा ओपी क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा था.

विज्ञापन
अभियान के दौरान भाकपा माओवादी के द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए छुपा कर रखे गए 30 आईईडी बम बरामद किया गया. सभी आईईडी बम दो- दो किलो का है. जिला पुलिस ने बरामद बम को विनिष्ट कर दिया है. इस अभियान में सरायकेला- खरसावां पुलिस भी शामिल है. दोनों के संयुक्त अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.
video

विज्ञापन
