चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में गोला- बारूद और आईईडी छिपा रखा है.

विज्ञापन
सूचना मिलते ही झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और एसएसबी के संयुक्त दल ने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को दो- दो किलो के कुल 16 आईईडी बरामद हुए. बताया जा रहा है कि नक्सली इन आईईडी का इस्तेमाल सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और उनके अभियान को रोकने के लिए करने वाले थे. समय रहते इन विस्फोटकों की बरामदगी से नक्सलियों की बड़ी साजिश को विफल कर दिया गया है. पुलिस ने बरामद सभी आईईडी को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

विज्ञापन
