खूंटपानी/ Ajay Kumar प्रखंड अंतर्गत बासाहातु गांव के ग्रामीण मुंडा मंजीत हाईबुरू रविवार की रात बासा गम्हारिया के समीप धाराधार हथियार से गला रेत कर कर दी है. वही सोमवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पान्ड्राशाली ओपी पुलिस को दी. इधर सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी मृणाल कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे. वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बासाहातु गांव के ग्रामीण मुंडा मंजीत हाईबुरू बीते रविवार की शाम दोपाई बाजार की ओर गया हुआ था. सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बासा गम्हारिया के समीप सड़क किनारे मुंडा मंजीत हाईबुरू का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ देखा. वही ग्रामीण मुंडा मंजीत हाईबुरू की हत्या की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. साथ ही पश्चिमी सिंहभूम जिला के मानकी मुंडा संघ ने भी इस हत्या की घोर निंदा की है. पान्ड्राशाली ओपी प्रभारी मृणाल कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. समाचार लिखे जाने तक मृतक मंजीत हाईबुरू के परिजन सदर अस्पताल नहीं पहुंचे थे.

