चाईबासा/ Jayant Pramanik झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष करण महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उपायुक्त से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला का मैट्रिक परिणाम में 24वां स्थान आना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

करण महतो ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने के कारण ग्रामीण इलाकों के छात्र- छात्राओं का भविष्य खतरे में है. उपायुक्त द्वारा डीएमएफटी फंड से घंटी आधारित शिक्षक नियुक्ति की पहल सराहनीय है, लेकिन इसमें क्षेत्रीय भाषाओं के लिए शिक्षक नियुक्त नहीं किए जा रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने मांग की कि हो, संथाली, कुड़माली समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई के लिए भी शिक्षकों की नियुक्ति की जाए. उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि एक महीने के भीतर अनुशिक्षक पद के लिए पुनः आवेदन निकाले जाएंगे, जिसमें इस मुद्दे को ध्यान में रखा जाएगा.
मौके पर अधिवक्ता महेंद्र जामुदा, बुआएँ बिरूली (अध्यक्ष एसटी मोर्चा), हीरालाल हेंब्रम (उपाध्यक्ष), संजय कुंकल (उपाध्यक्ष युवा मोर्चा), जय देवगन (सचिव), विमल भंज (जिला प्रवक्ता), अनिल मुखी समेत अन्य उपस्थित थे.

