चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूर गुदड़ी प्रखंड अंतर्गत विरकेल पंचायत के तालांगजीरा गांव में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई. सोमवार को क्षेत्रीय जिला परिषद सदस्य सुनीता लुगुन ने विधिवत फीता काटकर नवनिर्मित सार्वजनिक चबूतरे का उद्घाटन किया. यह चबूतरा अब गांव के सामाजिक और सामूहिक जीवन का नया केंद्र बनेगा, जहां ग्रामीण बैठकें, सामाजिक चर्चाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य सुनीता लुगुन ने कहा कि गांवों में छोटी दिखने वाली सुविधाएं ही ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि विकास सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर भी दिखे.
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य का गर्मजोशी से स्वागत किया और गांव की अन्य समस्याओं जैसे पेयजल संकट और सड़क की स्थिति से भी उन्हें अवगत कराया. सुनीता लुगुन ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि शेष समस्याओं का समाधान भी चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा.
ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक चबूतरे के निर्माण से गांव में सामूहिक निर्णय और सामाजिक एकजुटता को मजबूती मिलेगी. इस उद्घाटन के साथ ही तालांगजीरा गांव में विकास की एक नई शुरुआत होती नजर आ रही है.

