चाईबासा/ चक्रधरपुर/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के दो प्रमुख नगर निकायों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर नितिन प्रकाश तथा चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर सन्नी उरांव ने जीत दर्ज की है.

चाईबासा नगर परिषद में हुए कड़े मुकाबले में नितिन प्रकाश ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खीरवाल को 504 मतों के अंतर से पराजित किया. नितिन प्रकाश को कुल 6,978 मत प्राप्त हुए, जबकि रमेश खिरवाल को 6,474 मत मिले.
वहीं चक्रधरपुर नगर परिषद में सन्नी उरांव ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय सिंह गागरई को 1,061 मतों से हराया. सन्नी उरांव को कुल 11,331 मत प्राप्त हुए, जबकि विजय सिंह गागराई को 10,270 मत मिले.
परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों को आधिकारिक रूप से विजय प्रमाण पत्र सौंपा. इसके बाद समर्थकों ने अबीर- गुलाल उड़ाकर और पटाखे फोड़कर जीत का उत्सव मनाया.

